Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsक्या अब हर शनिवार बंद रहेंगे बैंक? वायरल नोटिफिकेशन पर सरकार ने...

क्या अब हर शनिवार बंद रहेंगे बैंक? वायरल नोटिफिकेशन पर सरकार ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली: क्या अब देशभर में बैंक हर शनिवार बंद रहेंगे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित सरकारी नोटिफिकेशन के बाद लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है? अब सरकार की ओर से इस वायरल दावे की सच्चाई सामने आई है।

PIB Fact Check के मुताबिक, हर शनिवार बैंक बंद रखने का दावा करने वाला नोटिफिकेशन फर्जी है। वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

वायरल नोटिफिकेशन में क्या दावा किया गया?

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे नोटिफिकेशन को भारत सरकार के राजपत्र जैसा दिखाया गया है। इसमें दावा है कि Negotiable Instruments Act, 1881 की धारा 25 के तहत सरकार ने SBI सहित सभी Public Sector Banks की शाखाओं में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया है।

नोटिफिकेशन में यह भी दावा किया गया कि नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसी वजह से कई लोगों ने इसे असली सरकारी आदेश मानकर शेयर करना शुरू कर दिया।

सरकार ने बताया फर्जी

PIB Fact Check ने इस वायरल नोटिफिकेशन की जांच के बाद इसे फर्जी बताया है। PIB के अनुसार वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, जिसमें SBI सहित सभी सरकारी बैंकों को हर शनिवार बंद रखने की बात कही गई हो। इसका मतलब साफ है कि फिलहाल हर शनिवार बैंकों की छुट्टी का कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: महंगी हो सकती है होम-कार लोन की EMI, अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ने का अनुमान; जानें कितना पड़ेगा असर

5-Day Banking की मांग 

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम यानी 5-Day Banking की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के तहत सभी शनिवार को छुट्टी करने की बात भी होती रही है। हाल में बैंक यूनियनों ने इस मुद्दे को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी, जिसे बाद में बातचीत के बाद स्थगित किया गया।

लेकिन 5-Day Banking की मांग और सोशल मीडिया पर वायरल कथित सरकारी अधिसूचना दो अलग बातें हैं। अभी हर शनिवार बैंक बंद करने का कोई नया सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन