संसद से सड़क तक गूंजेगा मुद्दा? PM मोदी आज करेंगे Direct Connect

नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में जारी सियासी टकराव के बीच आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह संबोधन नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े हालिया घटनाक्रम पर केंद्रित हो सकता है।

क्यों अहम है आज का संबोधन?

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया, जिससे यह मुद्दा अब राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गया है। 12 साल में पहली बार सरकार का कोई बड़ा बिल अटका है। जिससे विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि अब पीएम सीधे जनता से संवाद करेंगे। यह संबोधन राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर बड़ा संदेश दे सकता है।

कैबिनेट मीटिंग में दिखा इमोशनल मोमेंट

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी और भावुकता दोनों जाहिर की। उन्होंने विपक्ष पर महिला हितों के खिलाफ जाने का आरोप लगाते हुए सांसदों से बिल के समर्थन की अपील दोहराई और नारी शक्ति के सम्मान को सरकार की प्राथमिकता बताया। उनके इस रुख से साफ संकेत मिलता है कि सरकार इस मुद्दे को सिर्फ एक विधायी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे एक मजबूत पॉलिटिकल नैरेटिव के साथ-साथ जन आंदोलन का रूप देने की रणनीति पर काम कर रही है।

आज का संबोधन सिर्फ राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि डायरेक्ट कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार अब इस मुद्दे को ग्राउंड लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *