Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिवनी में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यशाला की गई आयोजित

सिवनी में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यशाला की गई आयोजित

सिवनी / नितिन तिवन : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में समस्त बी एम ओ,बी पी एम,बी सी एम उपस्थित रहे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज दुबे ने बताया प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है,शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार इस वर्ष भी 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जाना है।

इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा 2 बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढ़ावा देना है,जिससे मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके।”विश्व जनसंख्या दिवस अभियान (WPD)2026″ 11 जुलाई से 18 जुलाई के दौरान जन समुदाय में जागृति बढ़ाने,नवाचारों के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व पर व्यापक प्रचार प्रसार V सेवा प्रदायगी के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम को सार्थक किया जा सकता है।

इस वर्ष की थीम

“HEALTHY TIMING & SPACING BETWEEN PREGNANCIES FOR WELL- BEING OF MOTHER & CHILD AND TO PREVENT UNINTENDED PREGNANCIES” माँ और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है। अनचाहे गर्भधारण से बचें। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस का नारा इस प्रकार है-

‘जब बच्चों में हो सही अन्तरा, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल’।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन