Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदशहरा पर बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी यामी गौतम की 'नई नवेली', पहले...

दशहरा पर बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

मुबंई: यामी गौतम एक बार फिर बड़े पर्दे पर अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म ‘नई नवेली’ दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का मिश्रण देखने को मिलेगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इसकी पहले दिन की कमाई को लेकर भी अनुमान सामने आने लगे हैं।

फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। सिनेमाघरों में पहले से मौजूद फिल्मों के साथ इसे राजकुमार राव की ‘प्रहार’ से भी टक्कर मिलने वाली है। इसका असर ‘नई नवेली’ को मिलने वाली स्क्रीन्स और पहले दिन की कमाई पर पड़ सकता है।

पहले दिन 3 से 3.5 करोड़ की उम्मीद

बॉक्स ऑफिस से जुड़े शुरुआती अनुमानों के मुताबिक ‘नई नवेली’ पहले दिन भारत में करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है।

अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया और Word of Mouth अच्छा रहता है तो इसकी ओपनिंग 4 से 5 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है। हालांकि ये अभी केवल शुरुआती अनुमान हैं और वास्तविक कमाई फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आएगी।

अगर फिल्म 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करती है तो यह यामी गौतम की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना सकती है।

यामी की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘काबिल’

यामी गौतम की फिल्मों में ‘काबिल’ ने 10.43 करोड़ रुपये के साथ बड़ी शुरुआत की थी। इसके बाद ‘OMG 2’ ने 10.26 करोड़ और ‘बाला’ ने 10.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

वहीं ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने 8.2 करोड़, ‘बदलापुर’ ने 7 करोड़, ‘आर्टिकल 370’ ने 6.12 करोड़ और ‘विक्की डोनर’ ने 5.71 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी।

‘सनम रे’ की ओपनिंग करीब 4.5 करोड़ रुपये रही थी। ऐसे में अगर ‘नई नवेली’ 4.5 से 5 करोड़ के आसपास पहुंचती है तो यह यामी की टॉप ओपनर्स में शामिल हो सकती है।

‘हक’ से बड़ी हो सकती है शुरुआत

‘नई नवेली’ की तुलना यामी गौतम की पिछली फिल्मों से भी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हक’ ने पहले दिन करीब 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर ‘नई नवेली’ मौजूदा अनुमानों के मुताबिक 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की शुरुआत करती है तो इसकी ओपनिंग ‘हक’ से बड़ी होगी।

यह भी पढ़ें: दशहरा पर बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

कैसी है ‘नई नवेली’?

‘नई नवेली’ एक हॉरर-कॉमेडी और फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है। इसकी कहानी में ‘डायन भाभी’ का किरदार भी देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माताओं में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन