अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान यामी गौतम हनुमानगढ़ी परिसर में जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करती नजर आईं। उन्होंने अयोध्या से जुड़े अपने आध्यात्मिक अनुभव भी साझा किए।
भगवान श्रीराम के दर्शन करना सौभाग्य की बात
दर्शन-पूजन के बाद यामी गौतम ने कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वह रामनगरी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को महसूस करने तथा भगवान का आशीर्वाद लेने आई हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि अयोध्या में दर्शन-पूजन का अनुभव उनके लिए खास और यादगार है। उन्होंने भगवान श्रीराम, हनुमान जी और माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
यामी गौतम के मुताबिक, भगवान की कृपा से यह साल उनके और उनके परिवार के लिए अच्छा रहा है। उन्होंने अयोध्या में आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें: एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत; नागरिकता पर उठे सवाल
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया
यामी गौतम की फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में शाम को राम की पैड़ी पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आयोजन को लेकर उत्साह नजर आया।
इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का भी जिक्र किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला है, उसी तरह दर्शकों का प्यार भी उनकी फिल्म को मिलेगा।

