Saturday, August 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकॉमनवेल्थ गेम्स : मप्र की यामिनी और अजय ने जीते रजत पदक,...

कॉमनवेल्थ गेम्स : मप्र की यामिनी और अजय ने जीते रजत पदक, सरकार देगी 25-25 लाख रुपए

भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश की यामिनी मौर्य ने जूडो और अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सरकार ने सम्मान और प्रोत्साहन की घोषणा की है।

राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश के खिलाड़ी और अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीतेंगे।

यामिनी मौर्य ने जूडो में दिखाया दम

सागर की रहने वाली यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स की 57 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने तकनीकी कौशल और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया।

वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू का शानदार प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। उनकी उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

विश्वास सारंग ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उन्हें रजत पदक जीतने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यामिनी की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और भविष्य में उनके स्वर्ण पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

25-25 लाख रुपए और सरकारी नौकरी मिलेगी

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश की खेल नीति के तहत कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन