देहरादून: नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने देश के सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए राहुल गांधी के पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ये बात राहुल गांधी ने ये मुद्दा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उठाया था। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि देश पर एक सिस्टम का कब्जा है परत दर परत कौन है ये सिस्टम?
हर संस्था पर अपना नियंत्रण किया
आगे यशपाल आर्य ने पोस्ट कर कहा कि RSS और ‘हम दो, हमारे दो’ की अगुवाई में गिनती के लोगों ने मिल कर भारत की हर संस्था पर अपना नियंत्रण कर लिया है। सरकार हो, व्यापार हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, खेल हो, मीडिया हो, न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो या ब्यूरोक्रेसी इस सिस्टम में हुनर नहीं, पैसा और पहुंच मायने रखता है।
छात्रों की आवाज ही सिस्टम के लिए सबसे बड़ी चुनौती
इस कब्जे के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ छात्रों की आवाज ही सिस्टम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसीलिए सिस्टम को छात्रों से खतरा है, क्योंकि वो सवाल पूछते हैं, जवाबदेही मांगते हैं। इसी डर से सिस्टम छात्र नहीं, अंधभक्त चाहता है ,छात्रों को प्रताड़ित करता है, अंधभक्त को बढ़ावा देता है, ताकि कोई सवाल न उठे और मनमानी चलती रहे।

