Saturday, July 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में चलती सड़क पर युवक को हार्ट अटैक, सीसीटीवी वीडियो वायरल

इंदौर में चलती सड़क पर युवक को हार्ट अटैक, सीसीटीवी वीडियो वायरल

युवक पंचर स्कूटी ले जा रहा था, अचानक गिरा और मौत हो गई
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक की बीच सड़क पर अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक अचानक सड़क पर गिरते हुए नजर आ रहा है।
300 मीटर तक धक्का लगाकर ले जा रहा था वाहन
जानकारी के अनुसार युवक विनीत अपनी टू-व्हीलर का पंचर ठीक कराने के लिए उसे धक्का लगाकर दुकान तक ले जा रहा था। कुछ दूर पहुंचने के बाद ही वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का मानना है कि अत्यधिक थकान और बढ़े रक्त संचार के कारण उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया होगा।
युवाओं में बढ़ रहा जोखिम
विशेषज्ञ बताते हैं कि खराब जीवनशैली, अनियमित खान-पान और तनाव की वजह से युवा भी हृदय रोग के उच्च खतरे में आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 12 to 18 july 2026
Bhopal – 5 to 11 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन