Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेरोजगारी, तनाव और ई-मेल पर स्कूल-ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी,...

बेरोजगारी, तनाव और ई-मेल पर स्कूल-ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी, युवक गिरफ्तार

नईदिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने कर्नाटक पुलिस के साथ मिलकर मैसूर से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी जोर-शोर से तलाश कर रही थी, आरोपी ने ईमेल के जरिए राजधानी दिल्ली देशभर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां दी थीं। दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने स्थानीय पुलिस की मदद से श्रीनिवास लुईस नामक युवक को उसके आवास से हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर जांच में लिया है।
बेरोजगारी ने किया मजबूर
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेंगलुरु का रहने वाला यह युवक पोस्टग्रेजुएट है, लेकिन लंबे समय से बेरोजगार है। वह सेवानिवृत्त मां की पेंशन पर आश्रित था। पुलिस का मानना है कि तनाव के कारण उसने दहशत फैलाने के लिए जानबूझकर अदालतों और शिक्षण संस्थानों धमकियां दीं। आरोपी को मैसूर की अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है।
एक हजार से अधिक भेजे ई-मेल
जांच में आरोपी के लैप्टॉप की पड़ताल की गई जिसमे 1,100 से अधिक धमकी भरे ई-मेल भेजने के प्रमाण मिले हैं। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए विभिन्न स्थानों का उपयोग किया। एक विशेष मामले में उसने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को भी धमकी दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की गई थी। इन झूठी धमकियों के कारण कई बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने पड़े और संस्थानों का कामकाज भी बाधित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन