Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरीवा में युवक का आरोप: कुत्ते के काटने पर लगाया सांप के...

रीवा में युवक का आरोप: कुत्ते के काटने पर लगाया सांप के जहर का इंजेक्शन, पर्ची में लिखा ‘अननोन स्नेक बाइट’

रीवा: संजय गांधी अस्पताल में इलाज को लेकर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे 18 वर्षीय युवक का आरोप है कि उसे एंटी-रेबीज की जगह सांप के काटने वाला इंजेक्शन लगा दिया गया। उसकी पर्ची पर भी ‘H/O U/K Snake Bite’ दर्ज है।

पहले भी अस्पताल प्रबंधन कर चुका है लापरवाही

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब करीब 10 दिन पहले इसी अस्पताल में पहली डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में इलाज पर सवाल उठे थे। उस मामले में दो डॉक्टर समेत दो नर्सिंग स्टाफ को सस्पेंड किया गया था।

गलत इंजेक्शन का पता गांव पहुंचने पर पता चला

आयुष के मुताबिक, अस्पताल से गांव लौटने के बाद लोगों ने उसे बताया कि कुत्ते के काटने पर उसे गलत इंजेक्शन लगाया गया है। इसके बाद वह दोबारा संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। युवक का कहना है कि दूसरी बार अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने की बात कही। उसने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करने की बात भी कही है।

अधीक्षक ने लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही

अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अगर जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि युवक को पहली बार कौन-सा इंजेक्शन लगाया गया था। मामले में लगाए गए आरोपों की पूरी स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन