अहमदाबाद। वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है। महज 15 साल की उम्र में यह युवा ओपनर हर 4.69 गेंद पर एक छक्का जड़ रहा है, जो मौजूदा दौर में किसी भी बल्लेबाज के लिए असाधारण आंकड़ा है। कम उम्र में ऐसी पावर-हिटिंग ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया का नया “सिक्सर किंग” बना दिया है।
आंकड़ों में दिखा जलवा
जानकारी अनुसार, अब तक 22 टी 20 पारियों में वैभव ने 418 गेंदों पर 901 रन लगाए हैं, जिसमें 80 छक्के शामिल हैं। अगर वे अगली पारी में 99 रन बना लेते हैं, तो सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। कम गेंदों में 1000 रन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में भी वे सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
पोलार्ड का रिकॉर्ड खतरे में
बता दें टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल किरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। लेकिन वैभव इस रिकॉर्ड को लगभग आधे समय में तोड़ने की कगार पर हैं,उन्हें इस उपलब्धि के लिए सिर्फ 20 और छक्कों की जरूरत है।
IPL में भी तूफानी अंदाज
आईपीएल में वैभव का प्रदर्शन और भी खतरनाक रहा है। तेज गेंदबाजों से लेकर स्पिनर्स तक, लगभग हर गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आया है।
- 197 गेंदों पर 452 रन
- 1 शतक और 3 अर्धशतक
- 42 छक्के
- पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 275+

