विधानसभा परिसर में नारेबाजी के साथ सदन में 21 ध्यानाकर्षण

शेयर करे

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज 5वां और आखरी दिन है। जिसमें आज अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा। सत्र के दौरान पक्ष – विपक्ष के बीच तीखी बहस के साथ भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में नारेबाजी की।

आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, सदन में 21 ध्यानाकर्षण आएंगे। भोपाल के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता का ध्यानाकर्षण किया जाएगा. इसके अलावा मैहर जिले के विधान सभा क्षेत्र अमरपाटन में बाणसागर परियोजना के दूब में पुनर्वास ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया…..

सदन में किया जाएगा ध्यानाकर्षण

  • भोपाल के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता का ध्यानाकर्षण
  • सिंगरौली जिला अंतर्गत वनीं की अवैध कटाई का ध्यानाकर्षण
  • रतलाम नगर के निजी स्कूल में छात्र द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का ध्यानाकर्षण
  • एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट योजना के अंतर्गत 108 आपातकालीन वाहन सेवा समय से उपलब्ध न होने का ध्यानाकर्षण
  • एम वाय अस्पताल में चूहों द्वारा नवजात बच्ची की कुतरने से हुई मौत से उत्पन्न स्थिति का ध्यानाकर्षण
  • मैहर जिले के विधान सभा क्षेत्र अमरपाटन में बाणसागर परियोजना के दूब में पुनर्वास ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाने का ध्यानाकर्षण
  • मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों पर फसल बीमा राशि कम दिवे जाने का ध्यानाकर्षण
  • जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलगुरु की नियुक्ति पर ध्यानाकर्षण
  • टीकमगढ़ जिले में शासकीय राशि से निर्मित भवनों के हैंडओवर न होने का ध्यानाकर्षण
  • मप्र में विभाजित भूखंडों की अनुज्ञा देने पर रोक लगाने का ध्यानाकर्षण
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की सेवा नीति में संशोधन का ध्यानाकर्षण
  • किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु वित्तीय व्यवस्था करने का ध्यानाकर्षण