Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP पुलिस के 37 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा केएफ रुस्तम जी पुरस्कार, DGP...

MP पुलिस के 37 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा केएफ रुस्तम जी पुरस्कार, DGP ने की घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस के 37 अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित केएफ रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पुरस्कार पाने वाले पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा की है।

यह पुरस्कार दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था की मुश्किल परिस्थितियों में साहस, बेहतर नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है।

तीन श्रेणियों में दिया जाएगा पुरस्कार

केएफ रुस्तम जी पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है। परम विशिष्ट श्रेणी में एक रिवॉल्वर और प्रमाण पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी में 12 बोर की बंदूक और प्रमाण पत्र, जबकि विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार रुपये और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

परम विशिष्ट श्रेणी में एटीएस भोपाल के उप निरीक्षक रामविलास हुंडा का चयन हुआ है।

वहीं, अति विशिष्ट श्रेणी में पांच पुलिसकर्मियों को चुना गया है। इनमें जावरा थाने के उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, बालाघाट एसआईबी के प्रधान आरक्षक अब्दुल खालिद कुरैशी, एटीएस भोपाल के प्रधान आरक्षक ताराचंद शुक्ला, एटीएस खंडवा के आरक्षक पंकज सिन्हा और एटीएस मुख्यालय भोपाल के आरक्षक अक्षय सिंह शामिल हैं।

विशिष्ट श्रेणी में 31 पुलिसकर्मी

विशिष्ट श्रेणी में सबसे ज्यादा 31 अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें एसटीएफ भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार चौधरी, पुलिस मुख्यालय के मयंक तिवारी, रायसेन की एसडीओपी आकांक्षा तलया, जबलपुर के सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा और एसटीएफ भोपाल के डीएसपी जगदीश सिंह सिद्धू शामिल हैं।

इसके अलावा बैतूल के निरीक्षक देवकरण डेहरिया, देवास के अमित सोलंकी और विक्रांत झांझोट, मंदसौर के शिवांशु मालवीय, धार के बलदेव सिंह मुजाल्दा, गुना के अनूप भार्गव और राजेंद्र सिंह चौहान, कटनी के अभिषेक चौबे, पन्ना के रोहित कुमार मिश्रा और भिंड के सत्येंद्र राजपूत को भी सम्मान मिलेगा।

उप निरीक्षकों में धार की रानी राठौर, सागर की कल्पना गुप्ता, हॉक फोर्स बालाघाट के अभिषेक प्रताप पांडेय, विदिशा के मकसूद अली और उज्जैन के चंद्रभान सिंह चौहान का चयन हुआ है।

वहीं प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर पर सायबर सेल पन्ना के आशीष अवस्थी, रतलाम के मनमोहन शर्मा, देवास के शिवप्रताप सिंह सेंगर, धार के सूरज तिवारी, एटीएस इंदौर के इमरान खान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के रितेश ठाकुर, एटीएस इंदौर के महेशचंद्र नायक, एटीएस खंडवा के गौतम चौरे और पवन यादव, एटीएस इंदौर के आरक्षक इमरान खान तथा इंदौर में पदस्थ आरक्षक विकास भूरिया को भी विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

इन पुरस्कारों के जरिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों के साहस और सेवाओं को सम्मान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन