Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहोशियारपुर में 9 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया 4 वर्षीय...

होशियारपुर में 9 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया 4 वर्षीय गुरकरन

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के पास शुक्रवार शाम बोरवेल में गिरे चार वर्षीय गुरकरन सिंह को करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को रात करीब 12:40 बजे रेस्क्यू कर तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

बता दें गुरकरन अपने घर के पास खुले बोरवेल में गिर गया था और लगभग 30 फीट की गहराई में फंस गया था। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कई जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं ताकि खुदाई कर बच्चे तक पहुंचा जा सके। इस घटना में एसएसपी संदीप कुमार मलिक खुद मौके पर पहुंच गए हैं।

इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें भी मौके पर मौजूद हैं, प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए लाइटें और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार मौके पर निगरानी कर रहे हैं और पूरे ऑपरेशन की कमान खुद संभाल रहे हैं।

जानकारी अनुसार, बचाव टीमों ने बोरवेल के समानांतर 30 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा और एक संकरे रास्ते के जरिए बच्चे तक पहुंच बनाई। ऑपरेशन के दौरान कैमरा और ऑक्सीजन पाइप भी नीचे भेजे गए ताकि बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

वहीं डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने शुरुआत से लेकर अंत तक पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। डीसी ने एनडीआरएफ की 40 सदस्यीय टीम समेत सभी एजेंसियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की।

इसके साथ ही पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने टीमों की हिम्मत और समर्पण की प्रशंसा की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने टीमों की मदद की और लगातार हौसला बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन