48 साल का फासला, फिर भी ‘कुबूल है’: इस शादी पर छिड़ी बहस

शेयर करे

पाकिस्तान। रावलपिंडी में हुई एक अनोखी शादी ने इंटरनेट पर जबरदस्त सनसनी फैला दी है।  70 वर्षीय हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया और दोनों के बीच 48 साल का एज गैप देखते ही देखते ऑनलाइन बहस का मुद्दा बन गया। कुछ लोग हैरान हैं, कुछ इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इस रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

वायरल फोटोशूट बना चर्चा का कारण

जानकारी के मुताबिक, निकाह के बाद कपल ने एक स्टाइलिश ब्राइडल फोटोशूट कराया, जिसने इस शादी को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया। एक वायरल वीडियो में दुल्हन बॉलीवुड फिल्म एक था टाइगर के सुपरहिट गाने दिल दियां गल्लां को गुनगुनाती नजर आईं, वहीं मौलाना साहब भी रोमांटिक अंदाज में उनका साथ देते दिखे। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आई, कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई।

उम्र सिर्फ एक नंबर है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हकीम बाबर का कहना है कि- यह शादी दोनों की रजामंदी से हुई है। उनका कहना है कि- उम्र मायने नहीं रखती, दिलों का जुड़ना मायने रखता है। दुल्हन ने भी साफ कहा कि- उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया और रिश्ते में सबसे अहम चीज समझ और सम्मान है।

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी डिबेट?

दरअसल डिजिटल दौर में निजी फैसले भी पब्लिक डिबेट बन जाते हैं। यही वजह है कि यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं रही, बल्कि एज गैप रिलेशनशिप पर ग्लोबल चर्चा का विषय बन गई। कोई इसे ‘लव बियॉन्ड एज’ कह रहा है, तो कोई इसे समाजिक मानकों से जोड़कर देख रहा है। फिलहाल, रावलपिंडी की यह शादी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है और यह साफ है कि इस निकाह ने सोशल मीडिया को कई दिनों तक चर्चा का नया मुद्दा दे दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *