Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप, 14 किमी गहराई में था केंद्र;...

तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप, 14 किमी गहराई में था केंद्र; नुकसान की सूचना नहीं

ल्हासा: तिब्बत में गुरुवार दोपहर 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 14 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

1:46 बजे आया भूकंप

भूकंप के झटके दोपहर करीब 1:46 बजे महसूस किए गए। इसकी लोकेशन तिब्बत क्षेत्र में 31.479 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.370 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई। भूकंप की गहराई करीब 14 किलोमीटर बताई गई है।

भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति की निगरानी की जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले से आपदा की स्थिति से जूझ रहा क्षेत्र

तिब्बत और नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र हाल के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहा है। 26 अगस्त को ग्लेशियर और चट्टानों के खिसकने के बाद आई बाढ़ से नेपाल और सीमा से लगे इलाकों में व्यापक नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़े: तेलंगाना CM ए. रेवंत रेड्डी का फैसला, कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बाहर

तिब्बत में फंसे हैं नेपाली नागरिक

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक तिब्बत में फंस गए थे। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, करीब 3,000 नेपाली नागरिक कारोबार और तीर्थयात्रा के लिए तिब्बत गए थे। इनमें से 2,500 से अधिक लोग सुरक्षित नेपाल लौट चुके हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी केरुंग सीमा क्षेत्र में फंसे बताए जा रहे हैं।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ में नेपाल में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। भोटेकोशी नदी में बहकर भारत पहुंचे कुछ शव भी नेपाल को सौंपने की प्रक्रिया में हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन