रसोई से बैंकिंग तक हर घर पर पड़ेगा असरकृनए महीने के साथ नए नियम लागू
भोपाल। दिसंबर माह की 1 तारीख लगते ही देश में कई महत्वपूर्ण आर्थिक और प्रशासनिक बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका प्रभाव आम घरों की रसोई से लेकर वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन और यात्रियों की जेब तक पड़ेगा। जानिए वे 6 प्रमुख बदलाव जिनका आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन हर महीने की पहली तारीख को होता है। 1 दिसंबर को व्यावसायिक और घरेलू दोनों श्रेणियों में बदलाव की संभावना है। पिछले महीने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये की कमी की गई थी।
हवाई ईंधन एटीएफ के रेट बदलेंगे
1 दिसंबर को एयर टर्बाइन फ्यूल के नए दाम जारी होंगे, जिसका असर हवाई यात्राओं के किराए पर पड़ेगा। CNG-PNG की दरों में भी संशोधन संभावित है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए यूपीएस विकल्प की अंतिम तिथि
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस ) चुनने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। इसके बाद कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस में से किसी एक का विकल्प नहीं चुन पाएंगे।
पेंशन जारी रखने के लिए अंतिम मौक़ा
पेंशनधारी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। यदि समय पर यह प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया तो आगामी महीने की पेंशन रुक सकती है। इसीलिए आज के दिन ही सरकार द्वारा जारी एमपीऑनलाईन और अन्य साधनों के जरिए जीवन प्रमाणपत्र जमा कर असुविधा से बच सकते हैं।
टैक्स टीडीएस से संबंधित समय सीमा
टीडीएस जमा करने और सेक्शन 92 के तहत रिपोर्ट फाइल करने की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर निर्धारित है। किसी भी तरह सकी परेशानियों से बचने के लिए शीघ्रता से निपटा लें यह काम वरना परेशानी बढ़ सकती है।
बैंक संबधी निपटा लें काम 17 दिन तक रहेंगे बैंक बंद
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार दिसंबर में रविवार और दूसरेदृचौथे शनिवार सहित कुल 17 दिनों बैंक बंद रहेंगे। विभिन्न राज्यों में छुट्टियों का स्वरूप अलग-अलग होगा।
एक दिसंबर से महीना ही नहीं बदल जाएंगे जरूरी 6 जरूरी नियम


