Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्लीनेशनल हेराल्ड मामले में दर्ज हुई नई एफआईआर, बढ़ सकती हैं सोनिया-राहुल...

नेशनल हेराल्ड मामले में दर्ज हुई नई एफआईआर, बढ़ सकती हैं सोनिया-राहुल गांधी की मुश्किलें

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में छह व्यक्तियों और तीन कंपनियों पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप
भोपाल, तथ्यवाणी डेस्क। कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, एक तरफ जहां कर्नाटक में राज्य इकाई में कुर्सी को लेकर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया है। दूसरी तरफ नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कांग्रेस की आलाकमान सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित छह अन्य पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एक और एफआईआर दर्ज की है। इस रिपोर्ट में एजेएल, यंग इंडियन और डोटेक्स इंसाइड प्राइवेट लिमिटेड नामक तीन कंपनियों को भी संयुक्त आरोपी बनाया गया है।
एफआईआर 3 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। ईडी ने अपनी जाँच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ साझा करते हुए बताया था कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से अपने नियंत्रण में लेने हेतु आपराधिक षड्यंत्र रचा गया था। ईडी के अनुसार, यह मामला धन शोधन निरोधक अधिनियम की धारा 66(2) के अंतर्गत अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आता है।
2000 करोड़ की संपत्तियां को 50 लाख में कब्जाने का है आरोप
ऐतिहासिक नेशनल हेराल्ड अखबार से विवाद जुड़ा है, जिसकी स्थापना 1938 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। आरोप है कि एजेएल के पास दिल्ली, लखनऊ और मुंबई सहित देश के कई शहरों में लगभग 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियाँ थीं, जिन्हें महज़ 50 लाख रुपये के भुगतान के माध्यम से अपने नियंत्रण में लिया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन