Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी बेस्ट एक्ट्रेस; धनुष को...

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी बेस्ट एक्ट्रेस; धनुष को दो सम्मान

एकता नगर, गुजरात: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जबकि यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’, ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ और यामी को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सम्मानित किया गया।

‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म

‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्माता आदित्य धर ने सम्मान ग्रहण किया। वहीं ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया।

धनुष को दो सम्मान

तमिल अभिनेता धनुष को ‘कैप्टन मिलर’ में अभिनय के लिए विशेष उल्लेख सम्मान मिला। उनकी फिल्म ‘रायन’ को सर्वश्रेष्ठ तमिल फीचर फिल्म का पुरस्कार भी दिया गया। धनुष ने ‘रायन’ का लेखन, निर्देशन और अभिनय किया है।

रणदीप हुड्डा और राजकुमार पेरियासामी सम्मानित

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला। ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का सम्मान दिया गया।

‘कल्कि 2898 एडी’, ‘पुष्पा 2’ को भी पुरस्कार

‘कल्कि 2898 एडी’ को संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए सुकुमार को मूल पटकथा और दीपाली नूर व शीतल शर्मा को परिधान डिजाइन का पुरस्कार दिया गया।

संजय मिश्रा और मनोज मुंतशिर भी सम्मानित

‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और ‘मैदान’ के गीत ‘जाने दो’ के लिए मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। ‘स्त्री 2’ के ‘आज की रात’ गीत के लिए विजय गांगुली को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन का सम्मान दिया गया।

72 साल में 7 से 45 पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में सात पुरस्कारों के साथ हुई थी। 72वें संस्करण में कुल 45 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इनमें 26 फीचर फिल्म, 16 गैर-फीचर फिल्म, सिनेमा पर लेखन के दो और एक दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं।

ये भी पढ़े:MP कैबिनेट के बड़े फैसले: हर विधानसभा में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मैदान में हेलीपैड भी

एकता नगर में पहली बार आयोजन

इस बार समारोह दिल्ली के बजाय गुजरात के एकता नगर में हुआ। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर समारोह कराने का उद्देश्य उन जगहों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन