कान्द्रीखुर्द में हिमांशु ट्रेडर्स से जब्त किया गया 80 क्विंटल धान

शेयर करे

बालाघाट। किरनापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कान्द्रीखुर्द में 01 जनवरी 2026 को नायब तहसीलदार बबीता सूर्या, मंडी निरीक्षक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की टीम द्वारा हिमांशु ट्रेडर्स की जांच की गई। जांच के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई।
जांच टीम ने पाया कि मंडी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार संबंधित व्यापारी के पास कुल 148 क्विंटल धान दर्ज पाया गया, जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान मौके पर मात्र 80 क्विंटल धान ही उपलब्ध था। शेष धान की अनुपलब्धता को लेकर विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। जांच के उपरांत मौके पर उपलब्ध 80 क्विंटल धान को जब्त कर नियमानुसार धान उपार्जन अवधि तक हिमांशु ट्रेडर्स की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।