लखनऊ| IPL 2026 के 68वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सात विकेट से हरा दिया। मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। इस जीत से PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रहीं।
LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जोश इंगलिस ने 44 गेंदों पर 72 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आयुष बदोनी ने 18 गेंदों पर 43 रन बनाए।
पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका IPL करियर का पहला शतक है। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
पंजाब की टीम छह मैचों की हार के बाद इस जीत के साथ वापसी करती दिखी। साथ ही प्रमुख रिकॉर्ड बनाए व लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले आईपीएल इतिहास के केवल चौथे कप्तान बने। पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।

