Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिवनी में आईटीआई छात्र के साथ कथित मॉब लिंचिंग! आखिर गुनहगारों को...

सिवनी में आईटीआई छात्र के साथ कथित मॉब लिंचिंग! आखिर गुनहगारों को कब मिलेगी सजा?

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आईटीआई छात्र सोहेल, पिता वाहिद खान, निवासी सालीवाड़ा (थाना कान्हीवाड़ा) के साथ कथित मॉब लिंचिंग और अमानवीय मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमले के दौरान उसके घावों पर नमक और मिर्च तक डाली गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकारी अनुसार, घटना के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सरकार और पुलिस से उठे जवाबदेही के सवाल

वहीं घटना के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि यदि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है तो आम नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? लोगों का कहना है कि अपराध चाहे किसी भी व्यक्ति के साथ हो, कानून का पालन कराना और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करना सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है।

इसी के साथ ही सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल हर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों का कानून पर विश्वास बना रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन