Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsTMC को बड़ा राजनीतिक झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

TMC को बड़ा राजनीतिक झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को संसद में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को सौंप दिया है। कोयल मल्लिक के इस फैसले के बाद राष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है।

राज्यसभा सभापति से मुलाकात के बाद सौंपा इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, कोयल मल्लिक ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया। अब राज्यसभा सचिवालय की ओर से आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राज्यसभा में TMC की संख्या हुई कम

बता दें कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई है। ऐसे में संसद के आगामी सत्र से पहले यह घटनाक्रम पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल कोयल मल्लिक या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस्तीफे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन वास्तविक कारण सामने आने का इंतजार है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व इस इस्तीफे पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे की रणनीति क्या होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन