बालाघाट : बालाघाट जिले का डबलमनी कांड का मास्टर माइंड सोमेन्द्र कांकराने हरिद्वार से गिरफ्तार होने की खबर पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है l आपको बता दें की बालाघाट जिले के लाँजी तहसील के अंतर्गत बोलेगाँव निवासी द्वारा बालाघाट जिले के साथ साथ अन्य जिले और राज्य में पैसे डबल करने का कार्य किया जा रहा था l
पुलिस ने 2022 इस बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए सोमेन्द्र कांकराने सहित अन्य लोगो को गिरफ्तार किया था l कुछ समय बाद माननीय न्यायलय से शशर्ते जमानत मिलने के बाद सोमेन्द्र कंकराने फरार हो चूका था l
बता दें लगभग 4 साल बाद फिर पुलिस को सफलता हाथ लगी, जिसमें सोमेन्द्र कांकराने सहित 7 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए है l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डबल मनी के मास्टर माइंड सोमेन्द्र कांकराने को हरिद्वार से गिरफ्तार कर 20 जुलाई को बालाघाट लाया गया है।
जानकारी मुताबिक, आरोपी ने योजना के जरिए हजारों लोगों से करोड़ों रुपये एकत्र किए गए। लेकिन कुछ समय बाद निवेशकों को भुगतान बंद हो गया और सोमेंद्र कांकराने सहित उसके सहयोगी फरार हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए और जांच शुरू हुई।
जांच एजेंसियां लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थीं। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क, निवेश की राशि, सहयोगियों और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
इस मामले में अब तक कई पीड़ित न्याय की मांग कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि उनकी वर्षों की मेहनत की कमाई इस फर्जी निवेश योजना में फंस गई। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि ठगी की रकम की रिकवरी कब तक की जाएगी।

