Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news12 अगस्त से भारतीय व्यापार महोत्सव, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

12 अगस्त से भारतीय व्यापार महोत्सव, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के सहयोग से भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन 12 अगस्त से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में किया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिलेगा बड़ा मंच

चांदनी चौक से सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन होगा।

ये भी पढ़े

दिल्ली में Google Maps देगा एक्सीडेंट जोन का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की नई पहल

महोत्सव का उद्देश्य देश के कारोबारियों और उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है। इसके जरिए भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

कारोबारी, स्टार्टअप और कारीगरों को मिलेगा मंच

आयोजन में भारतीय निर्माता, व्यापारी, स्टार्टअप, एमएसएमई, महिला उद्यमी, कारीगर और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में कई बड़े चेहरे होंगे मौजूद

12 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैट की रणनीतिक सलाहकार स्मृति ईरानी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

700 से ज्यादा स्टॉल, 40 से अधिक देशों की भागीदारी

प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक, महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों से 700 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल और खरीदार भी इसमें शामिल होंगे।

आयोजकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी से भारतीय व्यापार महोत्सव को वैश्विक मंच मिलेगा और भारतीय कारोबारियों को विदेशी बाजारों में अपने उत्पाद पहुंचाने के नए अवसर मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन