मुंबई: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। टीजर में इमरान हाशमी एक अलग और दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा।
दूध वाले के किरदार में इमरान हाशमी
टीजर में इमरान हाशमी को दूध वाले के किरदार में दिखाया गया है। हालांकि, उनका किरदार सिर्फ साधारण दूधवाले तक सीमित नहीं है। वह गन चलाते, स्टंट करते और एक्शन सीक्वेंस में दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में उन्हें इमरान के किरदार की प्रेमिका के तौर पर दिखाया गया है। वहीं अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘गन मास्टर जी9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। फिल्म 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिर साथ आए हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी
‘गन मास्टर जी9’ के जरिए हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की चर्चित जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। 2000 के दशक में दोनों की जोड़ी ने कई लोकप्रिय गानों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।
‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों के गानों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब लंबे समय बाद यह जोड़ी नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही है।

