Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशशेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 334 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,000 के...

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 334 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,000 के पार

मुंबई:तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौट आई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 334.16 अंक यानी 0.44 फीसदी बढ़कर 76,904.51 अंक पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 95.45 अंक की बढ़त के साथ 24,009.90 अंक पर कारोबार करता दिखा।बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से घरेलू बाजार को सहारा मिला। वित्तीय शेयरों में करीब एक फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एटरनल, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त में रहे।वहीं, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडिगो, सन फार्मास्युटिकल्स और आईटीसी के शेयरों में दबाव देखा गया।

दो महीने के उच्चतम स्तर पर रुपया

भारतीय रुपया भी गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 94.30 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया, जो करीब दो महीने का उच्चतम स्तर है। बुधवार को रुपया 94.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।रुपये को आरबीआई के विशेष उपायों के तहत विदेशी मुद्रा प्रवाह से समर्थन मिला है। बैंकों ने इन योजनाओं के जरिए करीब 136.4 अरब डॉलर जुटाए हैं, जिससे देश की विदेशी मुद्रा तरलता मजबूत हुई है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से भी मिला सहारा

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6,688.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी 2,812.98 करोड़ रुपये रही।बाजार रणनीतिकारों के मुताबिक, बैंकों में मजबूत खरीदारी, रुपये की मजबूती और विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन