Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबाबा नीम करौरी की कहानी अब पहुंचेगी कैंची धाम तक, ‘हनुमान अंश’...

बाबा नीम करौरी की कहानी अब पहुंचेगी कैंची धाम तक, ‘हनुमान अंश’ पार्ट-2 की तैयारी हुई शुरू

मुंबई: बाबा नीम करौरी के जीवन और शिक्षाओं पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ बनाए जाने की घोषणा की है। फिल्म में बाबा नीम करौरी से जुड़े प्रमुख आध्यात्मिक स्थल कैंची धाम की कहानी को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

कैंची धाम से जुड़ा निर्देशक का अनुभव

निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी वर्ष 2006 के आसपास अपनी पोस्टिंग के दौरान कई बार कैंची धाम गए थे। इसी दौरान उनका बाबा नीम करौरी की शिक्षाओं से परिचय हुआ। करीब दो दशक बाद यही अनुभव फिल्म की कहानी के लिए प्रेरणा बना।

ये भी पढ़े: मनोज बाजपेयी बने महात्मा गांधी, सामने आया पहला लुक; सुधीर मिश्रा की फिल्म में निभाएंगे बापू का किरदार

बाबा नीम करौरी 1960 के दशक की शुरुआत में कैंची पहुंचे थे। 15 जून 1964 को यहां हनुमान मंदिर और आश्रम की स्थापना हुई। उनके जीवन के अंतिम वर्षों में कैंची धाम प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बना रहा।

2 करोड़ की फिल्म ने कमाए 107 करोड़

‘हनुमान अंश’ करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। शुरुआत में फिल्म सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसकी स्क्रीन संख्या तेजी से बढ़ी। 4 सितंबर तक फिल्म के करीब 107 करोड़ रुपये कमाने का दावा किया गया है। यानी फिल्म ने अपनी लागत से 50 गुना से ज्यादा कारोबार किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन