Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनई दुल्हन बनकर आईं यामी गौतम, लेकिन परिवार को पता चला बड़ा...

नई दुल्हन बनकर आईं यामी गौतम, लेकिन परिवार को पता चला बड़ा राज; ‘नय्यी नवेली’ का टीजर रिलीज

‘Nayyi Naveli’ teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर अलग तरह की कहानी के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नय्यी नवेली’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में यामी एक नई-नवेली दुल्हन के किरदार में दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनकी शादी की कहानी जितनी सामान्य शुरुआत करती है, आगे उतनी ही दिलचस्प होती जाती है।

यामी गौतम की नई फिल्म ‘नय्यी नवेली’ का टीजर सामने आने के बाद दर्शकों में चर्चाएं बढ़ गई हैं। फिल्म में शादी, परिवार और कॉमेडी के बीच एक ऐसा राज छिपा है, जिसके सामने आने के बाद घर में हंगामा शुरू हो जाता है।

नई बहू को लेकर घर में शुरू हुआ हंगामा

टीजर की शुरुआत शादी और नई दुल्हन के घर आने से होती है। परिवार में खुशी का माहौल दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही समय बाद कहानी बदलने लगती है। नई बहू को लेकर घरवालों के बीच अजीब बातें शुरू हो जाती हैं और मामला यहां तक पहुंच जाता है कि उसे ‘डायन’ कहा जाने लगता है।

यामी के किरदार के पीछे आखिर क्या राज छिपा है और परिवार के लोग उससे क्यों डरने लगते हैं, इसका पूरा खुलासा टीजर में नहीं किया गया है। यही सस्पेंस फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।

यह भी पढ़े: चीनी खरीदना फिर हुआ महंगा! दाम घटाने से मिलों का साफ इनकार; जानिए कितना हुआ चीनी का भाव

कॉमेडी के साथ मिलेगा सस्पेंस

‘नय्यी नवेली’ के टीजर को देखकर फिल्म में कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस का मिश्रण नजर आ रहा है। यामी भी इस बार अपने पिछले किरदारों से अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। वहीं इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। टीजर सामने आने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और यामी की इस नई दुल्हन के पूरे राज का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन