Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतीन महीने में भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान नहीं आया तो इंदौर से...

तीन महीने में भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान नहीं आया तो इंदौर से भोपाल तक 50 हजार कांग्रेसजन निकालेंगे पदयात्रा :जीतू पटवारी

भोपाल:मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जी द्वारा भोपाल मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर आयोजित 31 घंटे के उपवास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समर्थन व्यक्त किया।इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, विधायक नितेंद्र राठौर, विजय चौरे, पूर्व संगठन महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपाल के मास्टर प्लान की मांग को लेकर उपवास किया

पटवारी ने कहा कि भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने भोपाल के मास्टर प्लान की मांग को लेकर उपवास किया है। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से कांग्रेस पार्टी आग्रह करती है कि अगले तीन महीने के भीतर भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान जारी किया जाए। मास्टर प्लान के अभाव में शहरों का बेतरतीब विकास हो रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं।

50 हजार लोगों के साथ पदयात्रा निकालने की चेतावनी

पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन महीने के भीतर भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान नहीं लाया गया और व्यापारियों तथा जनता की परेशानियां जारी रहीं, तो कांग्रेस पार्टी इंदौर से भोपाल तक 50 हजार लोगों के साथ पदयात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा केवल मास्टर प्लान की मांग तक सीमित नहीं होगी, बल्कि प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार और बेतरतीब विकास के खिलाफ भी जनआंदोलन का रूप लेगी।

ये भी पढ़े:राहुल गांधी के कार्यक्रम का बदला स्थल: 19 सितंबर को आईडीए मैदान में होगा ‘छात्रों की गूंज’

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं, जो किसी गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इसके बावजूद मोहन सरकार ने कार्यक्रम के लिए मैदान के उपयोग के नाम पर 10 लाख का शुल्क लिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन