Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराहुल गांधी के कार्यक्रम का बदला स्थल: 19 सितंबर को आईडीए मैदान...

राहुल गांधी के कार्यक्रम का बदला स्थल: 19 सितंबर को आईडीए मैदान में होगा ‘छात्रों की गूंज’

इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को रीजनल पार्क स्थित आईडीए मैदान में होगा। मैदान के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने 10 लाख 50 हजार रुपये किराया तय किया है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को किराए का चेक जमा किया, लेकिन चेक मान्य नहीं होने के कारण अनुमति जारी नहीं हो सकी। आईडीए के मुताबिक राशि जमा होते ही नियमानुसार अनुमति दी जाएगी।

नेहरू स्टेडियम में नहीं मिली अनुमति

कांग्रेस ने पहले कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम चुना था, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर हाईकोर्ट के पुराने आदेश का हवाला देते हुए नगर निगम ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने आईडीए मैदान के लिए आवेदन किया।

यह भी पढ़े: मध्याह्न भोजन पर विवाद, प्राचार्य की चप्पल से पिटाई; पति के साथ रसोइया पर केस

कांग्रेस ने लगाए अड़ंगे के आरोप

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर कार्यक्रम में अड़चन डाली जा रही है। वहीं, आईडीए अधिकारियों ने कहा कि अनुमति निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद नियमों के अनुसार जारी होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन