Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्यप्रदेश के नए डीजीपी के लिए 11 आईपीएस अफसरों में मुकाबला, 20...

मध्यप्रदेश के नए डीजीपी के लिए 11 आईपीएस अफसरों में मुकाबला, 20 नवंबर को यूपीएससी बनाएगा तीन नामों का पैनल

भोपाल: मध्यप्रदेश को जल्द नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल सकता है। प्रदेश के अगले पुलिस प्रमुख के चयन की दौड़ अब 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों तक सिमट गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक जी. अखोटे ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है, जिसके बाद चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की संख्या 12 से घटकर 11 रह गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 20 नवंबर को दिल्ली में बैठक कर इन अधिकारियों के नामों पर विचार करेगा। आयोग तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद सरकार इनमें से किसी एक को नया डीजीपी नियुक्त करेगी।

20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक, तीन नामों पर लगेगी मुहर

डीजीपी चयन के लिए होने वाली बैठक में आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और निर्धारित पात्रता के आधार पर विचार किया जाएगा। इसके बाद यूपीएससी तीन अधिकारियों का पैनल तैयार करेगा। यह पैनल मध्यप्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार को इसी पैनल में शामिल अधिकारियों में से किसी एक का चयन करना होगा।

उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा और वरुण कपूर के नाम चर्चा में

नए डीजीपी पद की दौड़ में विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर, पंकज श्रीवास्तव और आदर्श कटियार समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा विशेष डीजी रैंक के तीन अन्य अधिकारियों के नाम भी चयन प्रक्रिया में शामिल बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले हो सकता है एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। ऐसे में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर 23 नवंबर तक तस्वीर साफ होने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले ही नए पुलिस प्रमुख के नाम का एलान किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला यूपीएससी की ओर से भेजे जाने वाले पैनल और राज्य सरकार के चयन के बाद ही होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन