Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में मिट्टी के गणपति का बढ़ा क्रेज, भक्ति के साथ पर्यावरण...

ग्वालियर में मिट्टी के गणपति का बढ़ा क्रेज, भक्ति के साथ पर्यावरण का संदेश

ग्वालियर:गणेश चतुर्थी के साथ ही ग्वालियर में भी गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। बाजारों में भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रतिमाएं सज गई हैं, लेकिन इस बार लोगों का रुझान मिट्टी से बनी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं की ओर ज्यादा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं के साथ मूर्तिकार गणेश भक्तों को एक अनोखा संदेश भी दे रहे है, ‘गणपति की भक्ति के साथ पर्यावरण और हरियाली का संकल्प’

मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं आकर्षित कर रही

गणेश उत्सव के लिए बाजारों में अलग अलग आकार, रूप और रंगों की गणेश प्रतिमाएं मौजूद हैं। कोई बप्पा की मनमोहक छवि को पसंद कर रहा है तो कोई छोटी और सुंदर प्रतिमा अपने घर ले जा रहा है। लेकिन मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं इस बार लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रही हैं।

ये भी पढ़े:मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रशासन को चेताया, ओवैसी की आमसभा रोकने की मांग; बोले- बयानों से भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब को खतरा

मूर्तिकार फ्लावर पॉट और बीज भी उपलब्ध करा रहे

दरअसल, मूर्तिकार मिट्टी के गणेश के साथ फ्लावर पॉट और बीज भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि गणेश उत्सव समाप्त होने के बाद लोग प्राकृतिक जल स्रोतों में प्रतिमा विसर्जन करने के बजाय घर पर ही फ्लावर पॉट में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करें। मिट्टी से बनी प्रतिमा पानी में घुलने के बाद उसी मिट्टी को फ्लावर पॉट में रखा जा सकता है और उसमें दिए गए बीज डालकर एक नया पौधा तैयार किया जा सकता है। यानी गणपति बप्पा की विदाई के साथ घर में हरियाली का एक नया संदेश भी जन्म लेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन