Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रशासन को चेताया, ओवैसी की आमसभा रोकने की...

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रशासन को चेताया, ओवैसी की आमसभा रोकने की मांग; बोले- बयानों से भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब को खतरा

भोपाल: 15 सितंबर को प्रस्तावित AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा को लेकर मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी विरोध में उतर आई है। कमेटी ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति तत्काल रद्द करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि ओवैसी के तीखे बयानों और गणेशोत्सव के माहौल के बीच जनसभा से भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब प्रभावित हो सकती है।

15 सितंबर को प्रस्तावित है ओवैसी की जनसभा

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को मुस्लिम सियासत का प्रमुख चेहरा माना जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की कवायद के तहत 15 सितंबर को भोपाल स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में उनकी बड़ी जनसभा प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में मुस्लिमों के उत्पीड़न, अन्याय और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन जैसे मुद्दों को उठाए जाने की बात कही जा रही है।

मुस्लिम कमेटी ने जताई आपत्ति

ओवैसी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विरोध जताया है। कमेटी का कहना है कि ओवैसी के बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका रहती है और ऐसे में भोपाल का माहौल प्रभावित हो सकता है।

संगठन ने भोपाल प्रशासन से मांग की है कि ओवैसी की प्रस्तावित जनसभा की अनुमति तत्काल रद्द की जाए। कमेटी का तर्क है कि वर्तमान में गणेशोत्सव का माहौल है और इस दौरान किसी भी तरह के विवाद या तनाव की स्थिति से शहर की गंगा-जमुनी तहजीब प्रभावित हो सकती है।

शाहजहानाबाद में हुई बैठक

कार्यक्रम को रोकने की रणनीति को लेकर शाहजहानाबाद, भोपाल में एक नेता के घर पर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कमेटी से जुड़े लोगों ने हरसंभव स्तर पर प्रयास कर ओवैसी की जनसभा को रोकने की बात कही।

यह भी पढ़े : ग्वालियर में 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड, पांच आरोपी गिरफ्तार

हिंदू उत्सव समिति से भी चर्चा की तैयारी

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी से भी चर्चा करने की बात कही है। कमेटी का कहना है कि उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे भी अपने स्तर से प्रशासन से संपर्क कर प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रयास करें।

ओवैसी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर मुस्लिम संगठन के विरोध के बाद राजधानी भोपाल में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर प्रशासन के रुख और कार्यक्रम की अनुमति को लेकर होने वाले निर्णय पर है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन