Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsप्रसव पीड़ा में तड़पती रही प्रसूता, एक घंटे नहीं पहुंची एंबुलेंस

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही प्रसूता, एक घंटे नहीं पहुंची एंबुलेंस

उमरिया:सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बरतराई गांव की एक प्रसूता से जुड़ा है, जिसे अस्पताल पहुंचने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने मजबूरी में पिकअप वाहन का सहारा लिया और प्रसूता को करीब 15 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अस्पताल पहुंचने के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अस्पताल के गेट पर कर्मचारी की गैरमौजूदगी और परिजनों द्वारा प्रसूता को खुद वाहन से उतारकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रदेश सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आने वाली ऐसी घटनाएं उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती हैं। खासकर प्रसूता और नवजात से जुड़े मामलों में एंबुलेंस जैसी मूलभूत सुविधा का समय पर उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढे:एक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की मौत, एक साथ उठीं अर्थियां

 जांच कराने के निर्देश दिए

मामले में सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने बताया कि वर्तमान में रैफर के मामले अधिक होने के कारण एंबुलेंस की कुछ परेशानी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि प्रसूता और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल के गेट पर कर्मचारी नहीं मिलने के मामले में संबंधित कर्मचारी को नोटिस देने और जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन