Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 5 दिन में...

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 5 दिन में 9 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

मुंबई: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी। वजह भी खास थी। दोनों स्टार करीब 18 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले अक्षय और सैफ 2008 में आई ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। लेकिन इस बार दोनों की वापसी टिकट खिड़की पर वैसा कमाल करती नहीं दिख रही, जिसकी उम्मीद की गई थी।

5 दिन में नहीं कमा पाई 9 करोड़

11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हैवान’ की शुरुआत ही धीमी रही। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई करीब 2.50 करोड़ रुपये रही। इसके बाद फिल्म की रफ्तार और कम हो गई।

तीसरे दिन कलेक्शन करीब 1.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि चौथे और पांचवें दिन फिल्म लगभग 70-70 लाख रुपये ही जुटा सकी। इस तरह शुरुआती पांच दिनों का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 8.75 करोड़ रुपये बताया गया है।

बड़े स्टार, लेकिन थिएटर तक नहीं पहुंच रहे दर्शक

फिल्म का बजट करीब 115 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में शुरुआती पांच दिनों की कमाई ने इसकी आगे की बॉक्स ऑफिस जर्नी को मुश्किल बना दिया है। खास बात यह है कि फिल्म में सिर्फ अक्षय और सैफ ही नहीं, बल्कि बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदारों में हैं। मोहनलाल का कैमियो भी फिल्म में रखा गया है। वहीं यह दिवंगत अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्मों में शामिल है।

‘हैवान’ 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर की कहानी श्याम राणे नाम के एक नेत्रहीन व्यक्ति के आसपास घूमती है। एक हत्या के बाद उस पर शक किया जाता है और यहीं से कहानी अपराध, बदले और खुद को बेगुनाह साबित करने की लड़ाई में बदल जाती है।

यह भी पढ़े : SRK के फैन ने दी ‘मन्नत’ बेचने की सलाह, शाहरुख खान का जवाब जीत लेगा दिल

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन