Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSRK के फैन ने दी ‘मन्नत’ बेचने की सलाह, शाहरुख खान का...

SRK के फैन ने दी ‘मन्नत’ बेचने की सलाह, शाहरुख खान का जवाब जीत लेगा दिल

मुंबई: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने मशहूर #AskSRK सेशन के जरिए फैंस से जुड़े। इस दौरान उनसे फिल्म ‘किंग’ से लेकर उनके घर ‘मन्नत’ तक कई सवाल पूछे गए। शाहरुख ने भी अपने अंदाज में इन सवालों के जवाब दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उस जवाब की हो रही है, जो उन्होंने ‘मन्नत’ बेचने की सलाह देने वाले एक फैन को दिया।

फैन ने कहा- मन्नत बेच दो

एक फैन ने शाहरुख से कहा कि अगर वे ‘मन्नत’ की गैलरी में आकर फैंस से नहीं मिलने वाले हैं तो घर बेच दें। फैन ने लिखा, ‘सर मन्नत बेच दो इस बार अगर गैलरी में नहीं आना है तो।’ इस पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में बताया कि वे नई गैलरी बनवा रहे हैं और उस पर पहले से ज्यादा चमकेंगे। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि उम्मीद है नई गैलरी में उनके पास पकड़ने के लिए कोई सहारा भी होगा।

शाहरुख लंबे समय से अपने जन्मदिन और खास मौकों पर ‘मन्नत’ के बाहर जमा होने वाले फैंस का अभिवादन करते आए हैं। हालांकि, घर में चल रहे renovation और security से जुड़ी वजहों के कारण वे अपने 60वें जन्मदिन पर बालकनी में नहीं आ सके थे।

यह भी पढ़े : अमिताभ बच्चन लेंगे रिटायरमेंट? ‘अब आराम का समय’ वाली पोस्ट पर बिग बी ने खुद खोला राज

‘किंग’ को लेकर भी दिया अपडेट

#AskSRK के दौरान उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी कई सवाल हुए। शाहरुख ने बताया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है। उन्होंने फैंस से थोड़ा इंतजार करने को कहा और बताया कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और उनकी टीम फिल्म पर लगातार काम कर रही है।

King (New Movie Soon) | Shahrukh Khan | Siddharth Anand | New Bollywood  Movies 2026 | Latest Update, #king #kingkhan #shahrukhkhan #shahrukh  #shahrukh_khan #kingshahrukhkhan #srk #srkfan #srknewmovie ...

ट्रेलर को लेकर पूछे गए सवाल पर भी शाहरुख ने संकेत दिया कि अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल उनका फोकस फिल्म को बेहतर तरीके से तैयार करने पर है।

‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कलाकारों के नजर आने की बात है। फिल्म को लेकर आने वाले दिनों में और अपडेट सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन