Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsAI मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा- नोबेल पुरस्कार विजेता हिंटन बोले:...

AI मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा- नोबेल पुरस्कार विजेता हिंटन बोले: अगले 10 साल में गंभीर जोखिम

नई दिल्ली:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास में अहम योगदान देने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कंप्यूटर वैज्ञानिक जेफ्री हिंटन ने AI के संभावित खतरों को लेकर चेतावनी दी है। हिंटन ने कहा कि आने वाले वर्षों में AI मानव सभ्यता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने अनुमान जताया कि अगले 10 साल में AI के कारण मानव अस्तित्व पर बड़ा संकट आने की संभावना करीब 10% हो सकती है।

हिंटन को AI के क्षेत्र में उनके शुरुआती और महत्वपूर्ण शोध के कारण ‘गॉडफादर ऑफ AI’ कहा जाता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि 10% का आंकड़ा कोई निश्चित वैज्ञानिक भविष्यवाणी नहीं है। उनके मुताबिक, अभी ऐसी तकनीक के जोखिम का सटीक आकलन करने का कोई पुख्ता तरीका उपलब्ध नहीं है।

पहले 30-50 साल का अनुमान लगाया था

हिंटन ने बताया कि AI से मानव अस्तित्व को होने वाले संभावित खतरे की उनकी टाइमलाइन पिछले कुछ वर्षों में बदली है। पहले उनका अनुमान था कि ऐसा खतरा सामने आने में 30 से 50 साल लग सकते हैं।

बाद में उन्होंने इस अवधि को घटाकर 10 से 20 साल कर दिया। अब उनका मानना है कि यह खतरा अगले 10 साल या उससे भी कम समय में सामने आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य AI शोधकर्ता इससे भी कम समय का अनुमान लगा रहे हैं।

AI के इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान होने की चिंता

हिंटन की मुख्य चिंता ऐसे AI सिस्टम को लेकर है जो भविष्य में इंसानों की बौद्धिक क्षमता से आगे निकल सकते हैं। उनका कहना है कि मानव इतिहास में इससे पहले ऐसी तकनीक नहीं आई है, जो इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकती है।

उनके मुताबिक, सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना होगी कि अत्यधिक सक्षम AI सिस्टम भविष्य में मानव नियंत्रण से बाहर न हों।

ये भी पढ़े:तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: कहा- चेन्नई और दिल्ली को अलग-थलग नहीं कर सकते; नवोदय स्कूलों के लिए जमीन चिन्हित करें

अंतरराष्ट्रीय नियम और सहयोग जरूरी

हिंटन का मानना है कि AI से समाज को बड़े फायदे भी मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए इसके विकास के साथ सुरक्षा उपायों और नियमों पर भी काम करना जरूरी है।

उन्होंने AI के संभावित जोखिमों से निपटने के लिए देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझा नियम बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि सभी देशों का साझा हित यह सुनिश्चित करने में है कि अत्यधिक शक्तिशाली AI सिस्टम मानव नियंत्रण में बने रहें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन