Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsममता बनर्जी को नंदीग्राम उपचुनाव में लगा बड़ा झटका,टीएमसी प्रत्याशी ने लिया...

ममता बनर्जी को नंदीग्राम उपचुनाव में लगा बड़ा झटका,टीएमसी प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

कोलकाता: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले कालीघाट तृणमूल गुट को 24 घंटे के भीतर एक और बड़ा झटका लगा है।तृणमूल के दोनों गुटों के बीच जारी अधिकार की लड़ाई में चुनाव आयोग द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज किए जाने के एक दिन बाद नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले कालीघाट तृणमूल की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया।

नंदीग्राम वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां 2021 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके पूर्व सहयोगी और तब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था।

सीएम शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात

नाम वापस लेने से ठीक पहले ममता बनर्जी नीत कालीघाट तृणमूल की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने दोपहर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। संचिता अपने पति के साथ कोलकाता के मैदान इलाके में स्थित पीडब्ल्यूडी टेंट पहुंचीं और मुख्यमंत्री से मुलाकात की।इसके कुछ देर बाद ही उनके नाम वापस लेने की खबर है। मुलाकात के बाद उनके हवाले से कहा गया कि वह मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने आईं थीं।

इसके कुछ देर बाद ही उनके नाम वापस लेने की खबर है। मुलाकात के बाद उनके हवाले से कहा गया कि वह मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने आईं थीं।

ये भी पढ़े:2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर शुल्क का विरोध, इंदौर के व्यापारियों ने तेज किया अभियान

काफी चर्चाओं के बीच संचिता को प्रत्याशी घोषित किया था

नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर लंबे समय से यह चर्चा थी कि क्या ममता बनर्जी खुद इस सीट से चुनाव लड़ेंगी और विधानसभा में वापसी करेंगी। इसी बीच उनके गुट ने रविवार को संचिता प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन