Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedयूपी में अंबेडकर की 151 प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त? सपा प्रमुख अखिलेश यादव का...

यूपी में अंबेडकर की 151 प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त? सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के 72 जिलों में किए गए सर्वे के मुताबिक, भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंबेडकर की 151 प्रतिमाओं को खंडित या क्षतिग्रस्त किया गया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

बलिया में सबसे ज्यादा 9 मामले होने का दावा

अखिलेश यादव के मुताबिक, सपा के सर्वे में बलिया में अंबेडकर प्रतिमाओं से जुड़े सबसे ज्यादा 9 मामले सामने आए। इसके बाद आजमगढ़ में 6 और मथुरा में 5 मामले बताए गए। उन्होंने कहा कि सर्वे में मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी शामिल किया गया है। गोरखपुर में 2 और वाराणसी में 4 मामले होने का दावा किया गया।

45 मामलों में अज्ञात के खिलाफ FIR का दावा

सपा प्रमुख ने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी आंकड़े बताए। उनके अनुसार, 151 मामलों में 45 मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8 मामलों में नामजद एफआईआर हुई। अखिलेश ने दावा किया कि 84 मामलों में किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई और केवल 14 मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

यह भी पढ़ें:बिरनीबेड़ा गांव के पास 20-25 हाथियों का झुंड, अलर्ट हुआ प्रशासन

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान अंबेडकर की प्रतिमाओं को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ में संविधान की किताब है और इसी वजह से उन पर हमले किए जा रहे हैं. उन्होंने इन घटनाओं को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए. सपा ने बाद में सोशल मीडिया पर जिलावार आंकड़े भी साझा किए हैं.

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन