हैमिल्टन: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को 18 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टिम साइफर्ट ने 50 बॉल पर 93 रन बनाए
टिम साइफर्ट ने 50 बॉल पर 93 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। भारत से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिले।
ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। मिल्ने ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी और भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।
इससे पहले शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। ईशान किशन ने 32 बॉल पर 61 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड से एडम मिल्ने ने 4 विकेट लिए।

