Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, कांग्रेस ने यूपी से दूर रखने...

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, कांग्रेस ने यूपी से दूर रखने पर उठाए सवाल

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी की नई नियुक्तियां 23 सितंबर को घोषित की गईं। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अमीनुल सूरी ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक सफर और नई जिम्मेदारी को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं।

‘रील और रियल लाइफ’ के अंतर का पता चलेगा

अमीनुल सूरी ने तंज कसते हुए कहा कि स्मृति ईरानी का राजनीतिक बनवास खत्म होने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद अब स्मृति ईरानी को ‘रील और रियल लाइफ’ के अंतर का पता चलेगा।सूरी ने स्मृति ईरानी के बारे में ‘रील लाइफ’ और ‘रियल लाइफ’ का जिक्र करते हुए उन पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में उन्हें वास्तविक राजनीतिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार के कामकाज पर भी हमला बोला और दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता को मौजूदा सरकार से परेशानी है। उन्होंने स्मृति ईरानी के आने के बाद बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ने का दावा किया।

ये भी पढ़ें:SIR विवाद पर सौरभ भारद्वाज ने CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा

अब छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ेगी बयानबाजी?

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभार ऐसे समय मिला है जब बीजेपी राज्य में सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर अपनी गतिविधियां आगे बढ़ा रही है। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों की निगरानी और पार्टी के कामकाज की समीक्षा जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के साथ ही कांग्रेस की ओर से आया यह बयान आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर सकता है। अब नजर इस बात पर होगी कि स्मृति ईरानी इस हमले का जवाब देती हैं या संगठनात्मक काम के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करती हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन