Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन: 52 लाख की अवैध गर्भपात...

इंदौर में ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन: 52 लाख की अवैध गर्भपात किट जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था गोदाम

 इंदौर: स्वास्थ्य और औषधि प्रशासन (ड्रग विभाग) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई 52 लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाएं जब्त की हैं। ड्रग विभाग की टीम ने धार कोठी स्थित एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर 10 हजार से अधिक अवैध गर्भपात (अबॉर्शन) किट और भारी मात्रा में सिडेनफिल साइट्रेट की दवाएं बरामद की हैं।

बिना लाइसेंस और पर्चे के बेची जा रही थीं दवाएं

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को गोदाम का न तो कोई वैध लाइसेंस मिला और ना ही दवाओं की बिक्री या स्टॉक से जुड़ा कोई रिकॉर्ड पेश किया गया। आरोप है कि यहां से बिना किसी डॉक्टर के पर्चे (Prescription) के धड़ल्ले से अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:निजी गोदाम से शासकीय उचित मूल्य की दुकान का 300 क्विंटल चावल जप्त ,हुई एफआईआर

‘ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट’ के तहत केस दर्ज 

मामले में ड्रग विभाग ने मुख्य आरोपियों जावेद खान और अजय सवडतकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ ‘ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट’ की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध गर्भपात किट कहां से लाई जा रही थीं और इन्हें किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन