Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsUN में नेपाल के PM बालेन शाह ने किया भगवान पशुपतिनाथ को...

UN में नेपाल के PM बालेन शाह ने किया भगवान पशुपतिनाथ को याद, भारत को भी कहा शुक्रिया

न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन(बालेंद्र) शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़, Climate Change, वैश्विक सहयोग और हिमालयी क्षेत्र की सुरक्षा जैसे मुद्दों को दुनिया के सामने रखा।

बालेन शाह ने बताया कि हाल की बाढ़ में नेपाल में कम से कम 1,400 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। उन्होंने इस आपदा को केवल नेपाल की समस्या न बताते हुए दुनिया के लिए जलवायु संकट की चेतावनी बताया।

भारत और चीन को कहा शुक्रिया

बालेन शाह ने मुश्किल समय में नेपाल की मदद करने वाले देशों का आभार जताया। उन्होंने खासतौर पर पड़ोसी देश भारत और चीन का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों ने बाढ़ के बाद तुरंत सहायता उपलब्ध कराई।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं, मानवीय संगठनों और दुनिया के दूसरे देशों तथा लोगों का भी नेपाल की मदद के लिए धन्यवाद किया।

बोले- युद्ध का सामान समय पर पहुंचता है, लेकिन खाना नहीं

अपने भाषण में बालेन शाह ने मौजूदा वैश्विक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए? उन्होंने कहा कि दुनिया में हथियार और युद्ध से जुड़ी चीजें समय पर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाती हैं, लेकिन आम लोगों के लिए खाद्य सामग्री, खाद और ईधन जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई में परेशानी आती है।

उन्होंने इस समस्या को केवल नेपाल तक सीमित नहीं बताया और भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे दक्षिण एशियाई देशों का भी जिक्र किया।

भाषण के आखिर में भगवान पशुपतिनाथ को किया याद

बालेन शाह के भाषण का आखिरी हिस्सा खास चर्चा में रहा। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ और भगवान बुद्ध को याद करते हुए विश्व कल्याण और शांति की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ पूरे विश्व का कल्याण करें और दुनिया बुद्ध के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने ‘धन्यवाद, नमस्ते’ के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

यह भी पढ़ें: Form-6 में बदलाव और ECINet विवाद: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में PIL, दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों का हवाला

हिमालय को बचाने के लिए दिया नया प्रस्ताव

नेपाल के प्रधानमंत्री ने Himalaya Climate Resilience Mechanism बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि नेपाल, भारत और चीन को मिलकर Satellite Data साझा करने, खतरनाक ग्लेशियल झीलों की निगरानी, Early Warning System मजबूत करने और आपदा के समय आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।

बालेन शाह के पहले UNGA संबोधन का मुख्य फोकस नेपाल की हालिया त्रासदी के साथ दुनिया को बढ़ते Climate Crisis के खतरे के प्रति आगाह करना रहा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन