Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिजली पोल में करंट आने से भाजपा नेता की मौत

बिजली पोल में करंट आने से भाजपा नेता की मौत

भोपाल: राजधानी भोपाल से रविवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एमपी नगर थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ एक मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया और वे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं पाए।

सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ एक मॉल में शॉपिंग करने पहुंचा था, इस दौरान मॉल के बाहर बिजली पोल की चपेट में आने से दिव्यऋषि तिवारी को करंट लग गया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना देख तुरंत ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दिव्यऋषि को सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सीपीआर देने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। जिसके बाद दिव्यऋषि तिवारी को उपचार के लिए AIIMS भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और वहां करंट फैलने की स्थिति को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ कांड पर सियासत तेज, मंत्री साहिब सिंह ने दी सफाई- बोले, मैं तो वीडियो बना रहा था

मृतक के परिजन का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि, अगर पोल में करंट था तो उसे लेकर संबंधित विभाग की ओर से सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। एमपी नगर थाना केटीआई जयहिंद शर्माने कहा,करंट पोल में कैसे आया और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।हादसे की सूचना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और परिचितों में भी शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन