Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरुदौली CHC में डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप,परिजनों ने...

रुदौली CHC में डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप,परिजनों ने कराई शिकायत दर्ज

अयोध्या: जिले के रुदौली तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। रुदौली CHC में प्रसव कराने आई एक महिला के परिजनों से 5,100 रुपये अवैध वसूली मांगने का आरोप लगा है। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें मरीज को जबरन हायर सेंटर भेजने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद परिजनों ने मीडिया और CHC अधीक्षक के तत्काल हस्तक्षेप के बाद अवैध रूप से वसूले गए 1,600 रुपये परिजनों को वापस कराए गए। इस घटना के बाद से स्थानीय स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

​क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, रुदौली तहसील क्षेत्र के धर्मनगर निवासी एक महिला रविवार को अपनी बहू को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंची थी। अस्पताल में महिला का सामान्य प्रसव तो करा दिया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद वहां तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड आया द्वारा परिजनों से प्रसव के नाम पर 5,100 रुपये की मांग की जाने लगी।पीड़ित परिवार ने जब इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई और विरोध किया, तो आरोप है कि स्टाफ ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि पैसे न देने की सूरत में मरीज को बिना किसी मेडिकल इमरजेंसी के सीधे हायर सेंटर रेफर करने की धमकी दी गई।

परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

​स्टाफ के रवैये और धमकी से तंग आकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में हो रहे इस हंगामे की सूचना जब स्थानीय मीडिया और CHC अधीक्षक तक पहुंची, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। मीडिया के हस्तक्षेप और अधिकारियों की सख्ती के बाद परिजनों से लिए गए 1,600 रुपये वापस लौटा दिए गए।

ये भी पढ़ें:बैंक हड़ताल टली: 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU में बनी सहमति

​ जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

​अस्पताल में हुए इस घटनाक्रम से जहां आम जनता में रोष है, वहीं विभाग में भी खलबली मच गई है। CHC अधीक्षक के मुताबिक, मामला पूरी तरह से संज्ञान में आ चुका है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी स्टाफ नर्स या वार्ड आया दोषी पाई जाएगी उसके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन