Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, जिलाधिकारियों को स्थानीय हालात पर फैसला लेने...

फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, जिलाधिकारियों को स्थानीय हालात पर फैसला लेने की छूट

देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम में सुधार आ गया है। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुनः सुचारू कर दी गई है। सभी संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

आयुक्त ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद यात्रा को पुनः संचालित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी आवश्यक निर्णय ले सकते हैं

आयुक्त ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने या बेहत ज्यादा बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में जिलाधिकारी अपने स्तर से यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर सकते हैं।

 ये भी पढ़ें :  एमपी में मानसून विदाई की ओर, कमजोर पड़ा मौसम तंत्र; अगले चार दिन भारी बारिश के आसार नहीं

यात्रियों से भी अपील की गई

आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन द्वारा मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करें.

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन