Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedछठ व्रतियों के लिए दिल्ली मेट्रो की सौगात, सुबह 4:30 बजे से...

छठ व्रतियों के लिए दिल्ली मेट्रो की सौगात, सुबह 4:30 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें

दिल्ली: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से डेढ़ घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार, 16 नवंबर को छठ पूजा के अंतिम दिन ऊषा अर्घ्य देने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह जल्दी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। इस दिन सभी लाइनों पर मेट्रो का संचालन सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा।

परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने इस विशेष व्यवस्था की घोषणा की है। सामान्य दिनों में मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होती हैं, लेकिन छठ पर्व को देखते हुए सोमवार को इन्हें सुबह 4:30 बजे से संचालित किया जाएगा।

15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी ट्रेनें

डीएमआरसी के मुताबिक, सोमवार को सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से एक साथ सेवाएं शुरू होंगी। शुरुआती समय में ट्रेनों का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। इसके बाद मेट्रो सेवाएं दिन के निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ का संध्या अर्घ्य: लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य 

ऊषा अर्घ्य के लिए मिलेगी सुविधा

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला प्रमुख पर्व है। इसके अंतिम दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करते हैं। इसके लिए श्रद्धालु तड़के ही घाटों और पूजा स्थलों पर पहुंचते हैं। सुबह के समय सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सीमित होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस विशेष व्यवस्था की जानकारी दी। मेट्रो का संचालन जल्दी शुरू होने से श्रद्धालु बिना अधिक परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन