Tuesday, September 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा 24 दिन बाद: 330 करोड़ पार पहुंची...

 ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा 24 दिन बाद: 330 करोड़ पार पहुंची कमाई; 2026 की प्रॉफिटेबल फिल्म

मुबंई: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर की एक्टींग लोगो को रिलीज के 24 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर की कमाई 330 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

कमाई के साथ फिल्म ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बजट और कलेक्शन के हिसाब से ‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

24 दिनों में भारत में कमाए 227.05 करोड़

फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी। पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 55 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 19.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

चौथे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई जारी रही। 22वें दिन इसने 1 करोड़ रुपये और 23वें दिन 1.55 करोड़ रुपये कमाए। चौथे रविवार यानी 24वें दिन फिल्म ने करीब 1.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 227.05 करोड़ रुपये हो गया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 330 करोड़ के पार

भारत के साथ विदेशों में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 270.22 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से करीब 60.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 330.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कलेक्शन कमाई
पहले दिन ₹25.75 करोड़
पहला सप्ताह ₹148.45 करोड़
दूसरा सप्ताह ₹55 करोड़
तीसरा सप्ताह ₹19.35 करोड़
22वां दिन ₹1 करोड़
23वां दिन ₹1.55 करोड़
24वां दिन ₹1.70 करोड़
इंडिया नेट ₹227.05 करोड़
इंडिया ग्रॉस ₹270.22 करोड़
ओवरसीज ₹60.50 करोड़
वर्ल्डवाइड ₹330.72 करोड़

 

यह भी पढ़ें: समय रैना के शो में अदनान सामी का उड़ा मजाक, भड़के सिंगर बोले – पहले मुझसे राइट्स तो ले लेते 

2026 की चौथी सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बजट करीब 90 करोड़ रुपये बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बजट के मुकाबले करीब 267.47% प्रॉफिट दर्ज किया है। इसी के साथ यह 2026 की चौथी सबसे प्रॉफिटेबल बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इस लिस्ट में ‘आवारापन 2’ को 373.36% प्रॉफिट के साथ तीसरे और ‘धुरंधर 2’ को 427.25% प्रॉफिट के साथ दूसरे स्थान पर बताया गया है। वहीं ‘हनुमान अंश’ सबसे आगे है, जिसका बजट करीब 1.8 करोड़ रुपये बताया गया है और रिपोर्ट के अनुसार इसने 16457.22% प्रॉफिट दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन