रीवा : जिले के तराई अंचल क्षेत्र त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र की बस्ती में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा की आड़ में पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
त्योंथर के सोहागी क्षेत्र का मामला
पूरा मामला रीवा जिले के त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र का हैं जहां बस्ती में एक घर के अंदर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों को, कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के दौरान, लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
ये भी पढ़ें:भोपाल में SIR के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया,बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता
दो लोगों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब प्रार्थना सभा में क्या गतिविधियां चल रही थीं, और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

